Big Boss Show
बिगबॉस एक पॉपुलर शो है जिसे हर उम्र के लोग देखना पसंद करते है। लेकिन जब बात शो में अश्लीलता दिखाने की आती है तो इसका विरोध होना तय है। क्यूंकि बिगबॉस में भारतीय संस्कृति के साथ बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। यही वजह है कि श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति को आघात पहुंचा रहे बिग बॉस जैसे शो पर सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिए। अश्लीलता परोस रहे बिग बॉस शो से भारतीय संस्कृति को आघात पहुंच रहा है।
उनका मानना है कि इस शो में कलाकारों द्वारा जो अश्लील हरकतें की जा रही है वह भारत की संस्कृति व सभ्यता को दुनिया के सामने गलत तरीके से पेश कर रहे है। उन्होंने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन बिग बॉस टीवी शो में जिस प्रकार नारी की गरिमा को गिराया जा रहा है वह किसी भी दृष्टि से सही नहीं है।
गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी का नया गीत “जख मेरी माया रौंदी” हुआ रिलीज
अश्लीलता परोसने वाले इस प्रकार के शो से युवाओं पर भी गलत असर होता है। उन्होंने कहा कि कलाकार लगातार जीतने की होड़ में एक दूसरे पर गलत तरीके से आरोप लगा रहे हैं। परिवारों में भी इसका असर गलत प्रचारित हो रहा है।
पौड़ी में मेरो रंगीलो पहाड़ की शूटिंग शुरू, अनिल बिष्ट और युवी नेगी दिखे साथ- साथ
उन्होंने कहा कि पारिवारिक महिलाएं इस शो को ना देखें। क्योंकि शो में मात्र अपशब्द, गाली गलौच व अश्लीलता ही दिखाई जा रही है। उन्होंने शो के निर्माता निर्देशक से भी अपील करते हुए कहा कि मनोरंजन साफ सुथरा होना चाहिए।