भारत स्काउट्स और गाइड्स ने टिहरी गढ़वाल के सुनील गरवान को दिया बड़ा जिम्मा

0
347
नई दिल्ली: भारत स्काउट्स और गाइड्स ने सुनील गरवान को ‘टिकट टू लाइफ’ परियोजना का समन्वयक नियुक्त किया। टिहरी गढ़वाल के सुनील गरवान, जो वर्तमान में भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय में मुख्य ग्राफिक डिजाइनर हैं, इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए चुने गए हैं। ‘टिकट टू लाइफ’ परियोजना में 7 देश भाग लेंगे, जिनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, इंडोनेशिया, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं। सुनील गरवान इस परियोजना में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सुनील गरवान की उपलब्धियाँ:
यूट्यूब पर सफलता:
– उनके गीत “पिंक प्लाज़ो” ने 2 करोड़ 25 लाख दर्शकों का प्यार प्राप्त किया।
– यूट्यूब पर मुख्य अभिनेता के रूप में पहचान बनाई।
ग्राफिक डिजाइनिंग में योगदान:
– हरियाणा सरकार के लिए मुख्य ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर कार्यरत थे।
– हरियाणा सरकार के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती का लोगो डिजाइन किया।
– इस उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा 51,000 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया।
भारत स्काउट्स और गाइड्स की महत्वाकांक्षी परियोजना “टिकट टू लाइफ” विश्व स्काउट ब्यूरो एशिया प्रशांत क्षेत्र की एक मुख्य पहल है। यह परियोजना लगभग 5000 युवाओं को शिक्षा, आत्म-मूल्य, आत्म-सम्मान, व्यक्तिगत विकास, आत्म-अन्वेषण और टीम भावना में समर्थन प्रदान करेगी।
भारत स्काउट्स और गाइड्स ने 2018 में इस परियोजना की शुरुआत की थी और अब इसके तहत उत्तर प्रदेश, जम्मू, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब से 368 युवा लाभान्वित हो रहे हैं। एशिया-प्रशांत क्षेत्र सहायता केंद्र द्वारा समर्थित इस परियोजना का आयोजन नवम्बर 7 से 10, 2024 तक मनीला, फिलीपींस में किया जाएगा।