Ankit Rawat is an Indian versatile musical artist, actor and social media influencer, from Delhi India. He is an active artist of Uttarakhand music industry, who is one of the most famous, and favorite actor among the all. (अंकित रावत उत्तराखंड कला जगत के एक जानेमाने एवं काफी पसंद किये जाने वाले कलाकारों में से एक है। बहुत ही कम समय में अंकित ने अपनी पहचान बना ली है और अभी तक 25 से भी ज्यादा सुपरहिट वीडियो सांग्स में परफॉर्म कर चुके है।)
Name | Ankit Rawat |
Age | 22 Year |
DOB | 20 March 1999 |
Religion | Hindu |
Nationality | Indian |
School | Central School (NTPC Badarpur Delhi) |
College | Delhi University, & IGNOU |
Highest Qualification | MBA (Pursuing) |
Language | Hindi, English, Kumauni, Garhwali, Punjabi, & Haryanavi |
Village | Kanrai, post Masi, distric Almora, Uttarakhand |
Occupation | Actor, Dance, and influencer |
First Debut Song | Chhamla Bilora |
Father | Mr. Kailash Rawat |
Mother | Mrs. Vimla Devi |
Mother Tongue | Kumauni, & Garhwali dialect |
Sibling | One younger sister |
Girlfriend | NA |
Marital Status | Single |
Ankit Rawat Physical measurement
Height | 5 Feet, 6 Inches |
Weight | 60 Kg |
Eyes Colour | Black |
Hair Colour | Black |
Complexion | Fair (Blonde Colour) |
Sex | Male (Straight) |
Body Type | Athletic |
Zodiac Sign (Rashi) | Aries (मेष) |
अंकित रावत जन्म 20 मार्च 1999 को उत्तराखंड में अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत कनरै-पपोली नामक गाँव में एक कुमाऊंनी राजपूत परिवार में हुआ।
परिवार (Family of Ankit Rawat)
अंकित के पिता श्री कैलाश सिंह रावत जी एक मीडिया हाउस में प्रबंधक अधिकारी के पद पर कार्यरत है। जबकि माता जी श्रीमती विमला देवी जी एक कुशल ग्रहणी है। परिवार में अंकित अलावा एक छोटी बहन अंजलि भी है जो अभी छात्रा है।
फ़िलहाल अंकित अपने परिवार के साथ बदरपुर बॉर्डर (साउथ दिल्ली) में रहते है और उन्हें अपने परिवार से कुछ खासा लगाव है और अंकित बताते है कि वो अपने परिवार वालो से बहुत प्यार करते है।
शिक्षा (School, College, and Education of Ankit Rawat)
अंकित ने अपनी स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय NTPC बदरपुर से तथा ग्रेजुएशन (बी.कॉम.) दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया और अभी फ़िलहाल IGNOU से MBA कर रहे है।
पेशा (Occupation of Ankit Rawat)
नटखट और चुलबुले स्वभाव वाले अंकित बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में जाना चाहते थे। एक होनहार एवं लगनशील छात्र होने के नाते उन्होंने अपने परिवार के कहे अनुसार अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दी और ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने अपनी आगे की पढाई के लिए डिस्टेंस लर्निंग इग्नू से शुरू की और अभिनय के क्षेत्र में आने के लिए अपनी डांस तथा एक्टिंग को निखारने के लिए बॉलीवुड को छोड़ गढ़वाली, कुमाउनी, और जौनसारी गीतों पर प्रैक्टिस करने लगे।
यह भी पढ़ें: जानिए कैसा रहा आइशा का टिकटोक से यहाँ तक का सफर
ग्रेजुएशन करने के तुरंत बाद ही अंकित को “बजाज फिनसर्व” में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में जॉब मिली और उन्हें विजय सेल्स जैसे ब्रांड में काम करने का मौका मिला। जॉब के दौरान ही जब भी समय मिलता तो अंकित अपने टिकटोक पर कुछ न कुछ वीडियोस डालते रहते।
एक दिन अंकित ने देखा कि दर्शको द्वारा उनके कुमाउनी और गढ़वाली वीडियोस को कुछ ज्यादा ही पसंद किया जा रहा है तो उन्होंने इसी सेगमेंट पर मेहनत करना शुरू किया। और उनकी मेहनत रंग लायी जब उन्हें एक प्रोडक्शन हाउस से कॉल आती है और उन्हें लीड रोल ऑफर किया जाता है।
उसके बाद अंकित देहरादून सेटल हो जाते है और शूटिंग दौरान ही उनके काम और कदकाठी को देखते हुए रोहित चौहान, अब्बू रावत और उनके टीम के सभी सदस्यों ने अंकित को “दिल की किताब” में काम करने का न्योता दिया जिसे अंकित ने सहर्ष स्वीकार किया और यही गाना उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ।
इंस्टाग्राम पर भी अंकित खूब सुर्खियाँ बटोर रहे है। हाल ही में उन्होंने ये मज़ेदार रील शेयर की।
अंकित बताते है कि किसी क्षेत्र में जाने से पहले हमे अपनी संस्कृति के बारे में नॉलेज होना चाहिए और यदि आपको भगवान ने अच्छे नयननक्श और कदकाठी दी है तो इसपर पहले हक़ आपकी अपनी संस्कृति का होता है।
अपनी संस्कृति से खासा लगाव होने के कारण ही परिवार ने भी अंकित को अभिनय के क्षेत्र में पूरा सहयोग किया और यही कारण है कि आज बहुत ही कम समय में उन्होंने इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली।
अंकित ने “छमला बिलोरा” नाम के एक कुमाउनी वीडियो सांग से अपना अभिनय की शुरुवात की जोकि दर्शको द्वारा खासा पसंद किया गया।
उसके बाद उनका दूसरा गाना “दिल की किताब” जिसे उत्तराखंड के बेहतरीन सिंगर रोहित चौहान द्वारा गाया गया ने तो उनके करियर को सातवे आसमान पर पहुंचा दिया। अपनी सफलता के पीछे भी अंकित अपने इसी गाने को मानते है क्योंकि इस गाने के रिलीज़ होते ही अंकित को शोहरत और फेम दोनों रातो रात मिली।
इस गाने के बाद ही मानो उत्तराखण्ड कला जगत में अंकित के लिए जनता पहले से ही इंतज़ार कर रही थी।
अंकित को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जाता है यही कारण है कि अंकित जिस भी वीडियो में अंकित अभिनय करते है वो शुरुवात ढेर सारे व्यूज बटोरती है और देखते ही देखते हिट हो जाती है।
2020 में अंकित ने पहली बार किसी वीडियो में अभिनय किया और आज 2021 उनके नाम 25 से भी अधिक सुपरहिट सांग्स की लिस्ट है आप इसी से अंदाज़ा लगा सकते है कि दर्शकों में अंकित किस कदर से पसंद किये जाते है।
हाल में ही रिलीज़ हुआ “भामा मेरी” तो मनो दर्शको की और उत्तराखंड कला जगत से सभी कलाकारों की आज भी पहली पसंद बनी है। इस गाने को सुप्रसिद्ध सिंगर “अमित खरे” ने अपनी आवाज़ से सजाया है।
अंकित की कदकाठी व नयननक्श उसकी कला को मानो चार चाँद लगा देती है और उसपर उनकी मुस्कान की तो बात ही अलग है।
अंकित बताते है कि उन्होंने कभी भी काम पाने के लिए मेहनत नहीं की वो बस अपनी एक्टिंग और डांस पर मेहनत करते है। और तरह काम को ही प्रमुखता देते है। यहाँ तक कि अपने काम के लिए उन्हें ब्रेकअप तक झेलना पड़ा क्यूंकि उनकी गर्लफ्रेंड चाहती थी कि अंकित गढ़वाली या कुमाउनी जैसी रीजनल भाषाओ में एक्टिंग करे। वो चाहती थी कि अंकित बॉलीवुड के लिए स्ट्रगल करे। परन्तु अपनी संस्कृति से खासा लगाव होने के नाते अंकित ने जुदाई को सहन किया और काफी समय तक परेशान भी रहे। एक टाइम था कि अंकित बिलकुल टूट से गए थे परन्तु उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक बार फिर से कमर कसी और अपने काम पर जुड़ गए। आज भी वो कही न कही अंदर ही अंदर अपनी गर्लफ्रेंड को याद करते है पर उनका कहना है कि जो आपकी भावनाओ की कद्र न कर सके ऐसे साथी से अच्छा है कि आप अकेले रहो।
अंकित रावत के हिट सांग्स (Superhit Songs of Ankit Rawat)
1 | Chhmala bilora |
2 | Dil ki kitaab |
3 | Meru jiya |
4 | Radhika chhori |
5 | Kab holu milan |
6 | Bachapan ku pyaar |
7 | Albeli |
8 | Bhama Meri |
9 | Dhan Singh ki gaadi |
10 | Maya Ku Rang |
11 | Lehnga wali saree |
12 | Pahadi gori |
13 | Aankhiyon ma surma |
14 | Patwari |
15 | O Saathiya |
16 | Plazo |
17 | Tyara Supnya |
18 | Hitler ki Jalebi |
19 | Dhopeli |
20 | Ja chhora ja |
Ankit Rwat Social Media Links