अनिशा रांगड़ और विजय प्रकाश का पतिदेव…… रिलीज

0
160

देहरादून: उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों के लिए एक और खूबसूरत तोहफा आया है। Dream Pahadi Production के यूट्यूब चैनल से हाल ही में रिलीज़ हुआ गढ़वाली गीत “पति देव” श्रोताओं के बीच खासा चर्चा बटोर रहा है। यह गीत न केवल अपनी मधुर धुन और भावुक बोलों के लिए सराहा जा रहा है, बल्कि इसके माध्यम से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को बड़े ही कोमल और भावनात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है।

गायन में आत्मा भरते हैं विजय प्रकाश और अनिशा रांगड़

गीत को अपनी सुरीली आवाज़ दी है जाने-माने गायक विजय प्रकाश और लोकप्रिय गायिका अनीशा रांगड़ ने। इससे पहले भी दोनों की आवाज़ में आए कई गीत हिट हो चुके हैं, और “पति देव” भी उसी श्रृंखला में एक और सफल प्रयास साबित हो रहा है। गीत में भावनाओं की गहराई और रिश्तों की मिठास को बखूबी पिरोया गया है।

कलाकारों की जोड़ी बनी खास आकर्षण

गीत में अभिनेता महेश सुंद्रियाल (मेस्सी) और साक्षी कला की जोड़ी ने मुख्य भूमिका निभाई है। दोनों की केमिस्ट्री और भाव-भंगिमाओं ने गीत की आत्मा को जीवंत कर दिया है। गाने में एक सामान्य से दंपति की ज़िन्दगी, छोटी-छोटी खुशियाँ और भावनाओं की बारीकियां बखूबी दिखाई गई हैं।

 संगीत और निर्देशन का अनोखा संगम

गीत का संगीत और कंपोज़िशन किया है DJ A Virus ने, जो उत्तराखंडी संगीत को मॉडर्न टच देने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उनका नया अंदाज दर्शकों को दखने को मिला है। बता दें,DJ A Virus ने इस गीत में रैपिंग का तड़का भी लगाया है और ऑनस्क्रीन जलवा बिखेरा है। वहीं गीत की लयबद्धता को सजीव किया है देवाशीष पांडे की रिदम ने।
गीत का निर्देशन और कोरियोग्राफी मुबारक मार्क द्वारा की गई है, और DOP का काम संभाला है Creab Baba ने, जिन्होंने अपने कैमरे से कहानी को खूबसूरती से उकेरा है।

Dream Pahadi Production की शानदार पेशकश

“पति देव” को Dream Pahadi Production द्वारा यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और कई फैंस इसे ‘दिल को छू जाने वाला’ और ‘घर-परिवार की असल भावना से जुड़ा’ बता रहे हैं।

 

गीत का सार

“पति देव” एक ऐसा गीत है जो केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं का प्रतिबिंब है। इसमें पति और पत्नी एक-दूसरे के लिए अपने समर्पण, प्यार और सम्मान को जिस तरह महसूस करते हैं, वह हर दंपति को अपनी कहानी लगेगी। तो चलिए अगर आप भी इस गाने से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आनंद ले।