TBMAUJ फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इस समय फैंस का जमकर मनोरंजन कर रही है। सिनेमाघरों में इस मूवी को लेकर फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पर्दे पर फिल्म धमाल मचा रही है। इस फिल्म का उत्तराखंड के अमित जोशी और आराधना साह ने संयुक्त रूप से निर्देशन किया है। इसके साथ ही स्क्रिप्ट लेखन भी इन्हीं दोनों ने किया है।
Read this also: संगीत प्रेमियों को बड़ा झटका, यूट्यूब से हटा मशहूर गीत ‘गुलाबी शरारा’
दरअसल, कार्तिकेय कॉलोनी कुसुमखेड़ा निवासी अमित जोशी और नैनीताल निवासी आराधना साह ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म का संयुक्त रूप से निर्देशन व स्क्रिप्ट लेखन किया है। यह फिल्म अब तक 80 करोड़ का कारोबार कर चुकी है और काफी धूम मचा रही है।
Read this also: Surya Grahan: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा इस दिन
बता दें, अमित जोशी मूलरूप से पिथौरागढ़ के निवासी हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा बीरशिबा स्कूल, उच्च शिक्षा डीएसबी परिसर व बिरला परिसर श्रीनगर से हुई है। अमित ने वर्ष 2016 में आई फिल्म ‘ट्रैप्ड’, वर्ष 2022 की ‘बबली बाउंसर ‘ फिल्म के लिए पटकथा, संवाद और कहानी का लेखन किया था। अमित और आराधना की सफलता को हल्द्वानी के नंदन सिंह डसीला, गीतकार अनुपम हल्द्वानी, अनिल घिल्डियाल ने उत्तराखंड के लिए उपलब्धि बताया है।
हिलीवुड न्यूज़ की ताजातरीन जानकारियों के लिए जुड़े रहिए साथ ही वीडियो रिव्यु एवं अन्य जानकारी यूट्यूब पर भी देखिए