गजब : देवभूमि की बेटी ने टोक्यो में रचा इतिहास, दिलाई ऐतिहासिक जीत

0
73

देवभूमि की बेटियों ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। पिछले कुछ सालों से खासकर पहाड़ की बेटियों ने बाॅलीवुड,सेना और खेलों में उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है। अब रानीखेत निवासी रीति भंडारी सहाय ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि भारत का सिर विदेश में ऊंचा किया है। जिसके बाद खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े : भारत पहुंचा NISAR सैटेलाइट, यहां पढ़ें इस मिशन से जुड़ी प्रमुख बातें 

जी हां उत्तराखंड के रानीखेत निवासी 44 साल की रीति भंडारी सहाय, विश्व मैराथन मेजर बोस्टन, बर्लिन, न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन को पूरा करने वाली उत्तराखंड की पहली महिला बन गई हैं। मैराथन धावकों के लिए एक चैम्पियनशिप-शैली की प्रतियोगिता 2006 में शुरू हुई थी। रीति को उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी छह मैराथन के समान सिक्स स्टार मेडल से सम्मानित किया गया है। बता दें कि इससे पहले उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की केवल छह महिलाएं थीं। हालांकि विगत 5 मार्च को टोक्यो मैराथन के बाद सहाय सहित अब उपलब्धि हासिल करने वालों की संख्या 23 हो गई है।