बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार (Akshay kumar)एक बार फिर से कोरोना के खिलाफ जंग रहे पुलिस वालों को करोड़ों रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करके सुर्ख़ियों में बने हुए है।
कोरोना जैसी महामारी का सामना करने के लिए आज पूरा देश एक जुट खड़ा है। बॉलीवुड जगत भी कोरोना जैसे मुश्किल दौर में देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। बॉलीवुड के अक्षय कुमार इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। अक्षय बॉलीवुड के ऐसे पहले खिलाडी है जिन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए पीएम रिलीफ फण्ड में 25 करोड़ रूपए दान किए थे। अक्षय न सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी लोगों की मदद करते हुए नज़र आ रहे है।यहाँ तक कि अक्षय ने बार बार हाथ जोड़कर लोगों से घरों के अंदर रहने की भी अपील की है। इसके अलावा अक्षय लगातार सोशल मीडिया के ज़रिये फैंस को जागरूक करते हुए ही भी नज़र आ रहे है।
यह भी पढ़े : लॉक डाउन में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर बनी नंबर 1 इंडियन सेलेब्रटी
आपको बता दे कि अक्षय कुमार एक बार फिर से कोरोना के खिलाफ जंग रहे पुलिस वालों को करोड़ों रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करके सुर्ख़ियों में बने हुए है। हाल ही में अक्षय ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन (Mumbai police foundation) में 2 करोड़ रूपए की राशि दान की है। अक्षय ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुंबई पुलिस के सिपाहियों को सैलूट किया। जो ईमादारी से दिन रात अपनी ड्यूटी करके कोरोना से लड़ने के लिए लोगों की सुरक्षा में जुटे हुए है। साथ ही मुंबई पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रूपए की राशि दान करके अपना कर्तत्व निभाया है। मुंबई पुलिस ने भी ट्वीट कर अक्षय को 2 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुक्रिया कहा है।
I salute @MumbaiPolice headconstables Chandrakant Pendurkar & Sandip Surve, who laid their lives fighting Corona. I have done my duty, I hope you will too. Let’s not forget we are safe and alive because of them ???????? https://t.co/mgJyxCdbOP pic.twitter.com/nDymEdeEtT
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 27, 2020
यह भी पढ़े :जानबूझकर कोरोना फैलाने को लेकर कनिका कपूर ने दिया मुँह तोड़ जवाब
एक तरफ डॉक्टर्स, नर्स मेडिकल स्टाफ, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि लोग कोरोना के खिलाफ दिन रात लड़ रहे है। दूसरी तरफ बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार समय समय पर ऐसे कोरोना वारियर की मदद करके रियल हीरो की मिसाल कायम कर रहे है।