दिनदहाड़े अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार (28 दिसंबर) को झारखंड की एक अभिनेत्री के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया। असफल होने पर बदमाशों ने गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : पीएम मोदी की मां हीराबेन अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रिया कुमारी अपने फिल्म निर्माता पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई, जहां बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि करीब सुबह छह बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं। उसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। अभिनेत्री के पति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़े : ‘पापा की परी’ गीत के पहाड़ी वर्जन ने बनाया रिकॉर्ड, व्यूज देख हैरान रह जाएंगे आप
जानकारी के मुताबिक, पति प्रकाश कुमार अभिनेत्री को कार के पास ले गए और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक भटकते रहे। उन्होंने कुलगछिया पिरताला में हाईवे के किनारे कुछ लोगों को देखा और उन्हें घटना के बारे में बताया।  स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और अभिनेत्री को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

 

हिलीवुड जगत की सभी ख़बरें यूट्यूब पर देखने के लिए Hillywood  News चैनल को सब्सक्राइब करें। 

 

Exit mobile version