रिलीज से पहले ही मुसीबत में फंसी हाउसफुल 4, देखें ये रिपोर्ट

0
762

Accusations on houseful 4 : रिलीज से पहले ही मुसीबत में फंसी हाउसफुल 4, देखें ये रिपोर्ट

अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी कहलाते हैं। वो एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म मिशन मंगल 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ये अक्षय की पहली हिंदी फिल्म है जिसने इस आंकड़े को पार किया है। अब इस साल 26 अक्टूबर को उनकी अगली फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं।

Accusations on houseful 4

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली लेकिन रिलीज से पहले ही इसे बड़ा झटका लगा है। हाउसफुल 4 फिल्म के मेकर्स पर चोरी का आरोप लगा है।

डेक्कन क्रोनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 4 के ट्रेलर रिलीज वाले दिन ही इसके बैकग्राउंड स्कोर पर सवाल उठाए थे। कहा जा रहा था कि इसका बैकग्राउंड स्कोर चिरंचीवी स्टारर फिल्म ‘कैदी नं 150’ से लिया गया है।

Accusations on houseful 4

अब इस रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेलर में जो म्यूजिक सुनाई दे रहा है वो वाकई म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद के द्वारा ‘कैदी नं 150’ से लिया गया है लेकिन इसका क्रेडिट फिल्म से जुड़े लोगों को नहीं दिया गया है।

Accusations on houseful 4

बता दें कि ‘हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन 6 स्टार्स में सभी ने यहां डबल रोल निभाए हैं।