पहाड़ों में सूर्य अस्त और पहाड़ी मस्त क्यों कहा जाता है उसके लिए ये वीडियो देखिए।

0
660

उत्तराखंड संगीत जगत की प्रसिद्ध जोड़ी मिनी उनियाल और किरण उनियाल जिसने कई सुपरहिट गीतों की सौगात उत्तराखंड संगीत प्रेमियों को दी है एक बार फिर एक साथ नजर आई,रील की ये जोड़ी रियल में पति पत्नी हैं और सुपरहिट एल्बम हिया पराणी में हरयां भरयां बौण छुमा छलाया जैसे कई सुपरहिट गीतों में नजर आ चुकी हैं,एक तरफ मिनी 2 दशकों से उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं वहीं किरण उनियाल ने लम्बे समय बाद स्क्रीन पर दमदार वापसी की है। 

पढ़ें यह खबर:  Maddy Puneet ने कर दिया होली का धमाकेदार आगाज,रंग दे गुलाबी किया रिलीज़।

मिनी उनियाल के ऑफिसियल चैनल से नया म्यूजिक वीडियो ‘कोठानी कु कोट ‘ शुक्रवार को रिलीज़ हुआ,गीत को युवा गायक सचिन सजवाण ने आवाज दी है,ये एक लोकगीत है जो टिहरी गढ़वाल में एक समय में गाया जाता था इस गीत को नए कलेवर में प्रस्तुत किया गया है,इस लोकगीत की प्रेरणा बरदेई देवी से ली गई है।

पढ़ें यह खबर: केशर पंवार ने अपने बर्थडे पर फैंस को दे दी ‘क्यूट क्यूट’ सॉन्ग की सौगात।

लम्बे समय बाद मिनी और किरण एक साथ स्क्रीन पर नजर आए तो दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गई,गीत को सचिन सजवाण ने उसी अंदाज के साथ गाया है ,सचिन इससे पहले भी कई बेहतरीन गीतों को आवाज दे चुके हैं,गीत को सुशांत मोहन ने संगीत से सजाया है और हरीओम शरण ने इसमें उनका कीबोर्ड में साथ दिया है,वीडियो में सह-कलाकारों की भूमिका में अमित डोरेमॉन और आयुष्मान उनियाल हैं।

पढ़ें यह खबर: पहाड़ी गीतकार बने फैशन ब्रैंड्स के प्रचारक,अब नायरा कट शूट ने मचाया धमाल।

इस तरीके के लोकगीतों को संजोने की पहल काफी खूबसूरत है और ख़ास बात जहाँ से प्रेरणा ली गई हैं उसे इसका श्रेय देना एक कलाकार की कला को सम्मान है,वीडियो का फिल्मांकन क्रैब बावा ने किया है और ग्रो अप मीडिया ने इसका फिल्मांकन किया है,वीडियो का निर्माण सोहन चौहान के निर्देशन में किया गया है ,सोहन अपने निर्देशन में बारीकियों का बहुत ध्यान रखते हैं जो इस वीडियो में भी देखने को मिला हर सीन को खूबसूरती से स्क्रीन पर उकेरा गया है।

पढ़ें यह खबर:  साक्षी की क्यूटनेस ,मेसी की एनर्जी,लस्का कमर गीत रिलीज़ होते ही वायरल।

कोठानी कु कोट गीत वास्तव में पहाड़ की उस हकीकत को दिखाता है जो पहले भी और आज के समय में भी शराब के बढ़ते प्रचलन को दिखाता है और पहाड़ों में एक कहावत खूब प्रचलित है कि सूर्य अस्त और पहाड़ी मस्त तो ये गीत भी उन्हीं परिस्थतियों को दर्शाता है।

लीजिए आप भी इस लोकगीत के नए अंदाज को देखिए। 

उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।