करवाचौथ पर रिलीज़ हुआ रोमांटिक वीडियो तेरु मेरु साथ,दर्शकों ने लुटाया प्यार

0

पूरे देश भर में आज करवाचौथ की धूम है और बीते कई दिनों से बाजारों में खूब रौनक छाई हुई है,इस अवसर पर संगीत जगत में भी खूब हलचल मची हुई है और गीत संगीत में भी करवा चौथ को लेकर कई गीत रिलीज़ हो रहे हैं,माँ ज्वाल्पा म्यूजिक ने इस अवसर पर संगीत प्रेमियों को एक खूबसूरत म्यूजिक वीडियो ‘तेरु मेरु साथ’ की सौगात दी है।

45139-2romantic-video-teru-meru-saath-released-on-karva-chauth-audience-showered-love-on-it

पढ़ें यह खबर: लोकपर्व भिटौली को समझाता संदीप सोनू का ये वीडियो,देखिए आप भी।

माँ ज्वाल्पा म्यूजिक के बैनर तले आज सुबह करवाचौथ स्पेशल नया म्यूजिक वीडियो ‘तेरु मेरु साथ’ रिलीज़ हुआ है,इस गीत को सूर्यपाल श्रीवाण और शगुन उनियाल ने आवाज दी है,और इसमें शुभ चंद्रा और आयुषी जुयाल मुख्य भूमिका में हैं।माँ ज्वाल्पा म्यूजिक के बैनर तले आज सुबह करवाचौथ स्पेशल नया म्यूजिक वीडियो ‘तेरु मेरु साथ’ रिलीज़ हुआ है,इस गीत को सूर्यपाल श्रीवाण और शगुन उनियाल ने आवाज दी है,और इसमें शुभ चंद्रा और आयुषी जुयाल मुख्य भूमिका में हैं।इस गीत को सूर्यपाल श्रीवाण ने लिखा और कंपोज़ किया है और वी केश ने संगीत से सजाया है वीडियो का निर्देशन आयुषी जुयाल ने किया है और गायन के साथ ही फिल्मांकन का जिम्मा भी सूर्यपाल श्रीवाण ने निभाया है।

पढ़ें यह खबर: वीडियो रिव्यु : अमित सागर की चैत्वाली रिटर्न्स से बड़ी उम्मीदें,जानें क्या है इसमें ख़ास।

प्रेम की जितनी भी उपमाएं होती हैं और जैसे भी हम अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं सूर्यपाल श्रीवाण ने इस गीत में सभी का मिश्रण किया है,सूर्यपाल युवाओं के बीच अपने लव सॉन्ग्स के लिए जाने जाते हैं और ये युवाओं की पसंद को भली भांति जानते हैं,दोनों ही गायकों की जुगलबंदी इस गीत को खूबसूरत बनाती है,शगुन उनियाल काफी प्रतिभाशाली गायिका हैं ये इस गीत में साफ़ देखने को मिला।

पढ़ें यह खबर: मंजू नौटियाल के गीतों की डीजे पर खूब धूम,रिलीज़ हुआ नया गीत।

जिस हिसाब का गीत है उस हिसाब से  वीडियो भी बनकर तैयार हुआ है ,शुभ और आयुषी की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी खूबसूरत लग रही है ,आयुषी ने वीडियो का निर्देशन भी किया है तो उन्होंने एक लव सॉन्ग में जो लोकेशन होनी चाहिए उसका सही चुनाव किया है,करवाचौथ पर प्रेमियों के लिए इससे बेहतर तौहफा और क्या ही हो सकता है।शुभ लम्बे समय से उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री में कई बेहतरीन म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं और इसके साथ ही कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।

यहाँ देखिए वीडियो :

उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।

 

Exit mobile version