उत्तराखंड में द्रोणाचार्य और खेल रत्न पुरस्कारों के लिए नामों की सूची जारी कर दी गई है,देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इन खिलाड़ियों की हौसला अफ्जाई के लिए प्रदेश सरकार इन्हें सम्मानित करने जा रही है.
यह भी पढ़ें: आज से शुरू हुआ हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080,पढ़े खास रिपोर्ट
24 मार्च को सीएम धामी प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे, जिसमें वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान जाएंगे.
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: मंगलवार रात राजधानी में महसूस हुए भूकंप के झटके
कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.
इन्हें मिलेगा पुरस्कार
- वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
- वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह
देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार
- वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन
- वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
- वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।