उत्तराखँड की महिलाओं का पारंपरिक परिधान जिसके बिना महिलाओं को हर पर्व और त्यौहार अधूरे लगते हैं, जी हां आज अपने इस पोस्ट में हम बात कर रहें हैं देवभूमि की महिलाओं के रंग रूप को चार चांद लगाने वाली पिछौड़ी, जिसकी सुरंदता की देश-विदेश तारीफें होती हैं.
यह भी पढ़ें: टिहरी की ये नथ आपकी खूबसूरती में लगाती है चार चांद, दुनियाभर में है यह मशहूर
रंगवाली पिछौड़ा उत्तराखंड के कुमाऊं संभाग का एक परम्परागत परिधान है जिसको कोई विशेष धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव जैसे परिणय, यज्ञोपवीत, नामकरण संस्कार व तीज-त्यौहार आदि में ओढ़ा जाता है. यह परिधान कुमांऊ की परम्परा को जीवन्त बनाए हुए है और यह यहाँ की सांस्कृतिक पहचान के रूप में मजबूती से जुडा़ हुआ है.
यह भी पढ़ें: जानिए उत्तराखंड की महिलाओं के लिए क्यों खास होती है नथ, यहां पढ़ें पूरा इतिहास
पहाड़ में शादी के मौके पर वरपक्ष की तरफ से दुल्हन के लिए सुहाग के सभी सामान के साथ पिछौड़ा भेजना अनिवार्य माना जाता है। कई परिवारों में तो इसे शादी के मौके पर वधूपक्ष या फिर वर पक्ष द्वारा दिया जाता है। जिस तरह दूसरे राज्यों की विवाहित महिलाएं के परिधान में ओढनी, दुपट्टा महत्वपूर्ण जगह रखता है, ठीक उसी तरह कुमाऊंनी महिलाओं के लिए पिछौड़ा अहमियत रखता है.
यह भी पढ़ें: उत्तराखँड के वो पारंपरिक व्यंजन जिन्हें खाकर आप उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर
पहनावा किसी भी पहचान का प्रथम साक्ष्य है। प्रथम या प्रत्यक्ष जो दृष्टि पड़ते ही दर्शा देता है कि ‘हम कौन हैं।’ यही नहीं, प्रत्येक वर्ग, पात्र या चरित्र का आकलन भी वस्त्राभूषण या वेशभूषा से ही होता है। पहनावा न केवल विकास के क्रम को दर्शाता है, बल्कि यह इतिहास के सूक्ष्म पहलुओं के आकलन में भी सहायक है, इसी कड़ी में हम अगर पिछौड़ी की बात करें तो रंगवाली पिछौड़ा महिलाओं द्वारा ओढ़ना कुमाँऊनी परिणयोत्सवों में अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये शगुन के साथ-साथ वहाँ की विशिष्ट परम्पराओं का भी द्योतक होता है.
यह भी पढ़ें: जानिए उत्तराखंड के खास मंदिर माता अनुसूया का इतिहास
आजकल रेडीमेड और डिजाईनर पिछौड़ों का चलन हो गया है जो ज्यादा आकर्षक तथा आरामदायक हो सकते हैं। अब बाजार में जाइये अपनी पसन्द का पिछौड़ा खरीद लाईये, कुमाऊ के मुख्य बाजारों सभी जगह आपको रेडीमेड रंगवाली पिछौड़ा मिल जायेगा। इसके अलावा भी उत्तराखण्ड के मुख्य बाजारों में भी कुछ विशेष दुकानों पर आपको यह उपलब्ध हो जायेगा.
हिलीवुड न्यूज़ की ताजातरीन जानकारियों के लिए जुड़े रहिए साथ ही वीडियो रिव्यु एवं अन्य जानकारी यूट्यूब पर भी देखिए