पहले खो-खो वर्ल्ड कप में राज्य के 3 खिलाड़ियों का चयन

0
114

उत्तराखंड सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। देश के प्राचीन खेल “खो-खो विश्व कप” के उद्घाटन आयोजन की तैयारी की जा रही है, जो 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 24 देशों की टीमें भाग लेंगी और यह पहली बार होगा जब भारत खो-खो विश्व कप की मेजबानी करेगा। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री सुधांशु मित्तल ने कहा है कि यह आयोजन न केवल एक खेल टूर्नामेंट है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और खो-खो की तीव्रता और अपील को प्रदर्शित करने का एक अवसर भी है।

 

 

 

बता दें, उत्तराखंड के तीन युवा खिलाड़ियों को पहले खो-खो विश्व कप की टीम चयन कैंप के लिए चयनित किया गया है। महिला वर्ग के कैंप में हल्द्वानी की अंजू आर्या, पुरुष वर्ग के कैंप में ऋषिकेश के अभिषेक त्रिशूलिया और लक्ष्मण ठाकुर को चुना गया है। यह तीनों खिलाड़ी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बावजूद खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।भारत के प्राचीन खेल ‘खो-खो’ का पहला विश्व कप नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह खेल अपनी अनोखी तकनीक और रोमांचक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। खो-खो की लोकप्रियता दुनिया भर में फैल रही है और यह खेल आज दुनिया के सभी महाद्वीपों तक पहुंच गया है।

 

 

 

उत्तराखंड में आयोजित होने वाले खो-खो विश्व कप में विश्व भर के 24 देशों की भागीदारी होगी। इस आयोजन में 6 महाद्वीपों की 16 पुरुष और 16 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 18 सदस्य होंगे, जिनमें 15 खिलाड़ी, 1 प्रशिक्षक, 1 प्रबंधक और 1 सहायक कर्मचारी शामिल होगा। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 जनवरी 2024 से अभ्यास सत्र शुरू होंगे। पूरे परिसर में 1200 अभ्यास मैट्स बिछाई जाएंगी। इसके अलावा, चिकित्सा आपातकालीन स्थितियों के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम का गठन किया जाएगा।