फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के विनर का अनाउंसमेंट हो गया है, और इस साल मिस इंडिया का ताज कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा, सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया की इस रेस में 31 हसीनाओं को पछड़ कर इस खिताब को अपने नाम किया है.
यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन आज से शुरू, टेलीविजन की बहुएं एक साथ आएंगी नजर।
3 जुलाई की रात को ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’(Femina Miss India World 2022 ) की घोषणा की गई, ये एक स्टार स्टटेड इवेंट था, मुंबई में ‘JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में रखे गए इस इवेंट में VLCC ने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ ऑर्गनाइज किया, सिनी शेट्टी के साथ ही देश को अपनी नई ब्यूटी क्वीन्स मिलीं, जिनमें रुबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप और शिनाता चौहान सेकंड रनर अप रहीं, इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा, कृति सनोन, नेहा धूपिया जैसी हस्तियों ने शिरकत की.
यह भी पढ़ें: जय भानुशाली की बेटी तारा को मिली जान से मारने की धमकी, परिवार में खौफ माहौल।
मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली 21 वर्षिय ब्यूटी सिनी शेट्टी(Sini Shetty) का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन उनका होम टाउन कर्नाटक है, उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई से की है, सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है, और अब वह चार्टेड फाइनेंशल एनालिस्ट यानी सीएफए का कोर्स कर रही हैं, इसके साथ बता दें कि सिनी शेट्टी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं, उन्होंने अपने नृत्य करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में की थी,उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था, नृत्यकला में निपुण होने के बाद उन्होंने 14 साल की उम्र में ही भारतनाट्यम में ‘अरंगेत्रम’ कर लिया था.
उत्तराखंड फिल्म जगत की ताजातरीन जानकारी देखिए हिलीवुड प्राइम टाइम पर।