उत्तराखंड की युवा गायिका प्रियंका महर का नया वीडियो गीत रिलीज़ हुआ है जो कुछ ही दिनों दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया पा रहा है।अधिकांश डीजे गीतों से दर्शकों को झुमाने वाली प्रियंका इस बार एक मेलोडी सॉन्ग लेकर आई हैं जो दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है।
यह भी पढ़ें: मंजू नौटियाल के सुरेतु मामा गीत की उत्तराखंड में धूम,बटोरे लाखों व्यूज।
‘क्वी त मिल’ वीडियो रिलीज़ होते ही दर्शकों का प्यार पा रहा है,प्रदीप रावत खुदेड़ ने गीत को लिखा है और इसे प्रियंका महर व विशाल शर्मा ने आवाज दी है,विशाल ने गीत को संगीत भी दिया है,UK RAPI BOY ने इसे मिक्स मास्टर किया है।वीडियो में प्रियंका और सावन गैरोला मुख्य भूमिका में हैं।वीडियो को क्रैब बावा ने फिल्माया है वीडियो को सौरव आर्य ने कोरियोग्राफ एवं विक्रांत मिश्रा ने निर्देशन एवं संपादन किया है।
यह भी पढ़ें: झुमकी वीडियो ने 15 मिलियन व्यूज बटोर बनाया नया रिकॉर्ड,पढ़ें रिपोर्ट।
प्रियंका महर उत्तराखंड की चर्चित युवा गायिका हैं,अपने कई गीतों से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं,इनके गीत रिलीज़ होते ही हजारों की संख्या में व्यूज बटोर लेते हैं।इस बार प्रियंका ने दर्शकों को डीजे पर थिरकाने वाला गाना तो नहीं दिया है लेकिन एक ऐसा गीत दिया है जिसे श्रोता गुनगुनाना जरुर पसंद करेंगे।
यह भी पढ़ें: झुमकी वीडियो ने 15 मिलियन व्यूज बटोर बनाया नया रिकॉर्ड,पढ़ें रिपोर्ट।
प्रदीप रावत ने बेहद ही शानदार गीत लिखा है जिसे प्रियंका और विशाल ने बखूबी निभाया है ,वीडियो का फिल्मांकन काफी शानदार किया गया है,वीडियो की स्टोरी काफी रोचक है जिसमें प्रियंका सपनों में अपने मन पसंदीदा प्रेमी की कल्पना कर रही है और ये सोच रही है कोई तो ऐसा इंसान मिले जो उसे मेला घुमाए,उसके लिए चूड़ी लेकर आए।सावन और प्रियंका की जोड़ी स्क्रीन पर काफी शानदार लग रही है।वीडियो में एक फ़्लैशबैक भी चलता है जिसमें मिष्टी बिष्ट व रोहित चौहान प्रियंका और सावन का का बचपन दिखलाते हैं।
यहाँ देखिए क्वी त मिल वीडियो।
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।