मनीष लखेड़ा का जय भोले’कैलाशों मा रेंदा हुआ सुपरहिट बटोरे लाखों व्यूज।

0
217

महाशिवरात्रि हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है,हर वर्ष फाल्घुन चतुर्दर्शी को ये पर्व मनाया जाता है,यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है।महाशिवरात्रि को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं,माना जाता है कि इसी पावन दिन पर सृष्टि का प्रारंभ हुआ था,एक अन्य कथा के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी इसी दिन हुआ था।इस वर्ष महाशिवरात्रि आगामी मंगलवार को है।

22915-2manish-lakheda-jai-bhole-kailasho-ma-renda-became-a-superhit-with-millions-of-views

यह भी पढ़ें: भौजी मेरी छैला सेल्फी की शौक़ीन,संजू हुए हैरान,देखिए ये मजेदार वीडियो।

भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ काफी आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और सच्ची श्रद्धा एवं मनोभाव से शिव लिंग पर जल,बेलपत्र एवं दूध चढाने मात्र से भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: जींस टॉप वाली ने जीता लाखों दर्शकों का दिल,जानिए किसने बिखेरे हैं जलवे।

शिव जी पर आधारित कई भजन एवं गीत बने हैं,हार्दिक फिल्म्स के बैनर तले रिलीज़ हुए जय भोले ‘कैलाशों मा रेंदा’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया,यूट्यूब पर अब तक इस भजन को 5.6 लाख दर्शक देख चुके हैं।इस भजन को मनीष लखेड़ा ने गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी से प्रेरित होकर नवीन संगीत के साथ तैयार किया है,जिसे विनोद चौहान ने संगीत दिया है।

यह भी पढ़ें: गजेंद्र राणा के सुरों का जादू बरकरार, मेरी मधुली गीत 1 लाख पार।

उत्तराखंड देवभूमि है और यहाँ पर भगवान शिव के कई पावन धाम हैं,इस भजन में सभी प्रमुख शिव स्थलों का वर्णन किया गया है।मनीष लखेड़ा ने बेहतरीन संगीत संयोजन के साथ इस भजन को गाया है।महाशिवरात्रि की आप सभी को शुभकामनाएं भगवान शिव आप सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें:  रमेश जगरिया के सुरों में न्योली गीत रिलीज़,जानें क्या होते हैं न्योली गीत।

लीजिए सुनिए आप भी जय भोले ‘कैलाशों मा रेंदा’ शिव भजन।

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।