उत्तराखंड की युवा गायिका और लाखों दर्शकों की चहेती गायिका प्रियंका महर का हाल ही में नया वीडियो गीत रिलीज़ हुआ है,प्रियंका और रोंगपाज का नया म्यूजिक वीडियो माँजी मने देलू रिलीज़ होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया। इससे पहले इस जोड़ी ने घूमे दे से पूरे उत्तराखंड को खूब झुमाया था इसी से मिलता जुलता ये नया गीत भी खूब धमाल मचा रहा है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कृष्ण जन्मोत्सव पर हर्षित के हरे कृष्ण भजन की धूम,पढ़ें रिपोर्ट।
प्रियंका महर कई सुपरहिट गीतों से उत्तराखंडी दर्शकों को खूब झुमा चुकी हैं,चमोली के सीमान्त गाँव घमशाली में शूट हुआ वीडियो गीत माँजी मने देलू रिलीज़ होते ही दर्शकों को खूब भा रहा है।रोंगपाज ने गीत को रचा है एवं प्रियंका महर के साथ गीत में रैप भी किया है।
यह भी पढ़ें: धनराज के इस गीत ने बटोरे मिलियन व्यूज,सोशल मीडिया पर बना दर्शकों की पसंद।
माँजी मने देलू को दीपक महर एवं यूके रैपि बॉय ने म्यूजिक दिया है,रोहित शर्मा ने वीडियो का बड़ी खूबसूरती से फिल्मांकन किया है,गीत को जितनी सरलता से रोंगपाज ने लिखा है उतना ही शानदार प्रियंका एवं रोंगपाज ने इसे गाया भी है,बात करें वीडियो की तो जितनी खूबसूरत लोकेशन इस गीत के लिए चुनी गई है,घमशाली की ग्रामीण महिलाओं ने वीडियो में चार चाँद लगाने का काम किया है,गीत की धुन पर थिरकती महिलाएं अपनी पारम्परिक वेशभूषा से सज्जित अपनी संस्कृति की झलक दिखलाती हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिएटिव पांडवाज की शार्ट फिल्म ‘यकुलाँस ‘ क्या कहती है ,पढ़ें रिपोर्ट।
वीडियो की शुरुआत में गाडी में बजती घूमे दे की धुन को जब यूके रैपि बॉय इसे बदलकर नया वाला गाना(लेटेस्ट) लगाने को कहते हैं तो फिर बजती है धुन माँजी मने देलू की और एंट्री होती है घमशाली की वादियों में दौड़ते प्रियंका और रोंगपाज की,इसके बाद की कहानी तो आप वीडियो में देख चुके होंगे या अभी तक नहीं देखा है तो जरूर देखें।घूमे दे के बाद इस गीत में प्रियंका इस गीत में रोंगपाज की माँजी बाबू जी को मनाने की बात कर रही हैं उसके बाद रोंगपाज का रैप अपने जलवे बिखेरता है।वीडियो को प्रियंका ने ही डायरेक्ट किया है,इसके साथ ही प्रियंका बॉलीवुड रैपर बादशाह के गैंदा फूल का गढ़वाली वर्जन भी बना चुकी हैं साथ ही फुलझड़ी जैसे हिंदी गीत को भी आवाज दे चुकी हैं।
देखिए ये शानदार वीडियो:
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।