टिहरी गढ़वाल की डोग्गी पट्टी के रहने वाले युवा गायक अन्नू रावत उत्तराखंड संगीत में अपनी गायिकी से ख़ास पहचान बना रहे हैं।2018 में सीमा बाँद गीत से अपने संगीत करियर की शुरुआत करने वाले अन्नू अब तक कई सुपरहिट गीत दे चुके हैं,गायन के साथ ही अन्नू अपने गीतों में रैप का तड़का भी लगाते हैं,इन दिनों इनका एक और गीत खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
यह भी पढ़ें: प्रीतम भरतवाण का नया गीत आपको कराएगा पहाड़ी होने पर गर्व,हुआ रिलीज़।
अन्नू रावत का गढ़वाली वीडियो गीत रीता भग्यानी यूट्यूब के दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है,विरेन्द्र चौहान और अन्नू रावत ने गीत की रचना की है इसे संगीत अशीम मंगोली ने दिया है,गायन के साथ ही अन्नू ने इसमें रैप का तड़का भी लगाया है।ऑडियो सुपरहिट होने के बाद अब रीता भग्यानी का वीडियो भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: सुनील थपलियाल ने चखाया पिस्यु ल्वौंण का स्वाद,गीत को खूब पसंद कर रहे श्रोता।
वीडियो में रणवीर चौहान,अनुष्का पंवार,पायल कंडारी और अन्नू रावत मुख्य भूमिका में हैं,वीडियो का फिल्मांकन सोनी कोठियाल ने किया है,कोरियोग्राफी अरुण फरासि की रही है,वीडियो को प्रशांत गगोड़िया ने निर्देशित किया है,एवं इसे सम्पादित नवी बर्थवाल ने किया है।
यह भी पढ़ें: पहाड़ की बेटी उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास,स्त्री शक्ति अवार्ड 2021 से हुई सम्मानित।
सुपरहिट गढ़वाली गीत रीता सयाणि की धुन की तर्ज पर अन्नू रावत ने इसे नई लिरिक्स के साथ तैयार किया है,वीडियो में सभी कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है,वीडियो में दो स्टारकास्ट हैं,रणवीर चौहान के साथ अनुष्का पंवार की जोड़ी जमी तो गायन के साथ ही अन्नू रावत पायल कंडारी के साथ अभिनय भी करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: दीवान सिंह के संगीत के दीवाने हुए उत्तराखंडी,आवारा छोरा ने बटोरे 1 लाख व्यूज।
टिहरी गढ़वाल की खूबसूरत लोकेशन पर रीता भग्यानी वीडियो को फिल्माया गया है।शानदार गीत संगीत के साथ ही अन्नू ने गीत में पहाड़ी रैप से भी दर्शकों का दिल जीता है,इससे पहले भी अन्नू अनिशा रांगड़ के साथ छप्पा दौड़ी गीत गा चुके हैं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।इसके अलावा अन्नू रावत के स्याली सलमा,रंत रैबार,रुकमा,सौंण कुयेडी,जैसे कई गीत यूट्यूब पर अच्छे व्यूज बटोर रहे हैं।
देखिए ये वीडियो:
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।