रिलीज़ हुआ पिंक प्लाजो गढ़वाली गीत !सूर्यपाल अनिशा राज की तिकड़ी मचा रही है धमाल !

1
2287

जिस वीडियो गीत का दर्शक कब से इन्तजार कर रहे थे वो अब रिलीज़ हो चुका है,सूर्यपाल श्रीवाण ,अनिशा रांगड़ एवं राज टाइगर ने पिंक प्लाजो गीत को आवाज दी है,ये तिकड़ी इन दिनों यूट्यूब पर छाई हुई है। 

17244-2pink-plajo-garhwali-song-released-suryapal-anisha-rajs-trio-is-rocking

 

उत्तराखंड संगीत में युवा अपने नाम का परचम फैला रहे हैं,शानदार गीत संगीत के बाद पिंक प्लाजो का फिल्मांकन भी जानदार हुआ है,सूर्यपाल श्रीवाण एवं अनिशा रांगड़ ने इस गीत को आवाज दी है तो वहीँ रैप से राज टाइगर ने इस गीत में चार चाँद लगाए हैं।इसे शैलेन्द्र शैलू ने संगीत दिया है,इस गीत को उत्तराखंड के जाने माने रिद्धमिस्ट(तालसंयोजक) सुभाष पांडे ने तालबद्ध किया है।इसे मिक्सिंग मास्टर A Virus(दून स्टूडियो) ने किया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग जीतकर साहब सिंह रमोला लौटे काम पर ! हर्षिल वैली पर निकले शूटिंग करने !

वीडियो को प्राची(पंवार कमली) एवं सुनील गरवान पर फिल्माया गया है,वीडियो फिल्मांकन युवी नेगी युद्धवीर ने किया है ,सीमा भारती ने इसे कोरियोग्राफ किया है और अजय भारती द्वारा निर्देशित किया गया है।सीमा भंडारी ने सहायक अभिनेत्री का रोल अदा किया।पिंक प्लाजो की शूटिंग देहरादून के अलग अलग स्थलों पर की गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की लोकगायिका हेमा नेगी करासी के जन्मदिन पर पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट !

 

होनहार युवाओं की टीम ने इस गीत को बेहद शानदार प्रस्तुत किया है,प्राची पंवार एवं सुनील गरवान की जोड़ी ऑन स्क्रीन शानदार नजर आई तो वहीँ साथी कलाकारों ने अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतने में सफलता हासिल की,प्राची पंवार तो कमली फिल्म से ही दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं और अब कई वीडियो में नजर भी आ चुकी हैं,लेकिन जब एक ग्राफिक डिजाइनर अभिनय की भूमिका निभाए तो आश्चर्य की बात नहीं है,सुनील गरवान एक शानदार ग्राफिक डिजाइनर भी हैं और पिंक प्लाजो से अपने अभिनय करियर की शानदार शुरुआत कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कुमाउनी सुपरहिट गीत छमना छोरी का गढ़वाली वर्जन सुमना छोरी गीत हुआ रिलीज़ !

सुनील पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड संगीत से जुड़े हुए हैं और कई नामी कंपनियों को अपने ग्राफिक्स डिजायन से चमका चुके हैं,सुनील ने चंडीगढ़ में कई वर्षों तक रामलीला में भरत एवं सुग्रीव का किरदार भी निभाया है,और अब इस वीडियो से पदार्पण कर चुके हैं।सुनील प्राची के साथ अमित राणा ,शश्रियंश ,अक्की रावत,शुभम शाह एवं  अमित ने अहम् रोल निभाया।

यह भी पढ़ें: संगीत ही संगीता ढौंढीयाल का जीवन !पढ़िए उत्तराखंड की लोकगायिका संगीता ढौंढियाल का जीवन परिचय!

सूर्यपाल श्रीवाण जहाँ अपने जागरों एवं प्रेम प्रसंग के गीतों के लिए जाने जाते हैं तो वहीँ दूसरी तरफ अनिशा रांगड़ हिट क़्वीन मानी जाती हैं,राज टाइगर ने तो अपने रैप के हुनर से उत्तराखंड संगीत में अपना अलग मुकाम हासिल किया है,ठेठ पहाड़ी अंदाज में इनके रैप करने का अंदाज श्रोताओं को खूब भाता है।पिंक प्लाजो गीत सूर्या आर क्रिएशन्स से रिलीज़ किया गया है।

तो आनंद लीजिए आप भी पिंक प्लाजो वीडियो गीत का: