उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक एवं रचनाकार चंद्र सिंह राही,जिनकी कलम एवं कंठ से अनगिनत गीतों का उदय हुआ,दर्शकों की यादों की स्मृति में राही जी आज भी जीवित हैं,युवा पीढ़ी के गायक विवेक नौटियाल इन्हीं पदचिन्हों पर अग्रसर हैं,एक बार फिर दर्शकों चांदी को बटना गीत याद आ गया।
लोकगायक चंद्र सिंह राही अब इस दुनिया से अलविदा तो ले चुके हैं लेकिन अपने गीतों से दर्शकों के बीच अमर हैं,समय समय पर नई पीढ़ी के गायक इनके गीतों को गाकर उन्हें सम्मान देते रहे हैं,युवा गायक विवेक नौटियाल ने हिलमा चांदी को बटना गीत को आवाज दी है,इसे संगीत से ज्योति प्रकाश पंत ने सजाया है।
चांदी को बटना गीत उत्तराखंड का लोकप्रिय गीत है,इसे विवेक नौटियाल ने शब्दों से फेर से नया रंग देने का प्रयास किया है जो श्रोताओं को काफी पसंद भी आ रहा है,गीत को वीडियो फॉर्मेट में रिलीज़ किया गया है,गीत की धुन वही है लेकिन थोड़ा बहुत बदलाव कर दर्शको के बीच रखा गया है।
यह भी पढ़ें: सुन ले दगड़्या वीडियो में दिखी रोमांस की झलक,अमित सपना की जोड़ी ने किया कमाल !
इस लोकप्रिय गीत को कुमाउनी अभिनेता हिमांशु आर्य एवं अंकिता पर फिल्माया गया है,वीडियो का फिल्मांकन दीपक निक्की द्वारा किया गया है,निर्देशन देवेंद्र नेगी ने किया है,वीडियो कोरियोग्राफ कमल पपोला ने किया है,अभिनय के साथ वीडियो निर्देशन हिमाशुं आर्य ने ही किया है।
यह भी पढ़ें: सुन ले दगड़्या वीडियो में दिखी रोमांस की झलक,अमित सपना की जोड़ी ने किया कमाल !
वीडियो में दोनों ही अदाकार शानदार नजर आए,हिमांशु आर्य ने अभिनय के साथ ही निर्देशन का भी परिचय दर्शकों को कराया,कई सुपरहिट गीतों में नजर आने वाले हिमांशु के साथ अंकिता की शानदार जोड़ी जमी,गीत की परिकल्पना बेहद शानदार की गई है,अंकिता के नखरे एवं ठुमके दर्शकों के दिलों में बस गए।
यह भी पढ़ें: पदमश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण का माहेश्वरी जागर रिलीज़ !ढोल की थाप से गूँजी देवभूमि !
विवेक नौटियाल ने अपनी गायिकी से सबका ध्यान आकर्षित किया है,गढ़वाली गीतों के साथ ही विवेक सूफी गीतों को भी बेहतरीन अंदाज में गाते हैं और महफ़िल की शान बनते हैं,और अब गढ़वाली एवं कुमाउनी गीतों से उत्तराखंडी संगीत में अपना अलग मुकाम हासिल कर रहे हैं,युवा गायक विवेक नौटियाल का ये सफर काफी रोमांचक रहा लेकिन धैर्य की परिभाषा भी दी है,कई वर्षों से कई गायकों के साथ कार्यक्रमों में आवाज देने के बाद अब खुद के गीतों को गाते हैं और संगीत की बारीकी को भली भांति समझते हैं।
यह भी पढ़ें: फौजी ललित मोहन जोशी के स्वरों से सजा ‘बिन्दी मायादार बिन्दी ‘वीडियो गीत रिलीज़ !
विवेक नौटियाल के स्वरों एवं हिमांशु,अंकिता के अभिनय से सजा वीडियो गीत चांदी को बटना देखिए और आनंद लीजिए अपनी बोली भाषा के गीतों का और गर्व कीजिए अपनी सभ्यता एवं संस्कृति पर।