बीते दिन सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आकस्मिक निधन से पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। रविवार को सुशांत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया में जहां सेलेब्स से लेकर उनके फैंस द्वारा श्रद्धांजलियों का तांता लगा हुआ है, वहीं कुछ लोगों ने इन सहानुभूतियों पर सवाल सवाल खड़े हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा दास(Shraddha Das) ने सोशल मीडिया पर कहा कि बॉलीवुड पार्टियों में सिर्फ़ आपके कपड़े देखे जाते हैं। ये कभी आपके असली दोस्त नहीं हो सकते। जिसके बाद से श्रद्धा चर्चाओं में आ गयी है।

श्रद्धा दास (Shraddha Das) ने ट्विटर के जरिए पोस्ट किया- जो लोग लिख रहे हैं कि उन्हें सदमा लगा हैं, उससे मिल लिया होता ये सब बकवास है… यह असल में फ़र्ज़ी लोग हैं। अब आप क्यों विश कर रहे हैं? आपको पहले मिलना चाहिए था ना? हर बार इस तरह की बात करने का क्या मतलब है। कई बार इन लोगो को यह तक महसूस नहीं होता कि इस सब समस्या के लिए वही ज़िम्मेदार हैं।
यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Suicide (सुशांत सिंह राजपुत) ने आत्महत्या कर दी है.
The ones who are writing I'm shocked,wish i reached out and all that nonsense… it's really fake baba…why are you wishing? You should have reached out na? What is this jumping into the bandwagon everytime..they don't even realise half of them are the cause of ds shit happening
— Shraddha das (@shraddhadas43) June 14, 2020
श्रद्धा (Shraddha Das) आगे यह भी लिखती हैं कि अगर आप इन फ़िल्मी पार्टियों में जाएंगे तो आप महसूस करेंगे कि लोग आपके कपड़ों के अलावा कुछ नहीं देखते। आप कैसे दिख रहे हो। क्या कर रहे हो और कितने प्रभावशाली है। और अगर आप एक बार इसमें उलझ गये तो आपको बार-बार यह फ़र्ज़ी एप्रूवल चाहिए होता है। यह आपके सच्चे साथी नहीं हैं और ना ही कभी बन सकते हैं। यहां एक भी इंसान ऐसा नहीं है, जो आपको तसल्ली दे या आपके दिल की बात को सुने। घमंड और चुभने वाले ताने किसी को भी मिल सकते हैं। चाहे यह कोई नया हो या पुराना। इसे सिर्फ़ मोटी खाल वाले ही बर्दाश्त कर सकते हैं। यहां सच्चा प्यार, वफ़ा और दोस्ती की उम्मीद लगाना बेमानी है।
यह भी पढ़े: Preksha Mehta Suicide लॉकडाउन से परेशान एक्ट्रेस ने हारी हिम्मत, मिला सुसाइड नोट
If you ever go to a filmi party,you will realise people don't look beyond what u are wearing &how u are looking & how happening & influential you are..and once you get sucked into it,you want that fake approval again and again. these are not and can never ever be ur real friends.
— Shraddha das (@shraddhadas43) June 14, 2020
आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाक़े में स्थित अपने फ्लैट में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के बारे में कहा जा रहा है कि पिछले छह महीनों से वो मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। मंगलवार को सुशांत का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मुंबई में किया जाएगा। उनके परिजन भी मुंबई के लिए निकल चुके हैं।