लॉक डाउन में सबसे ज़्यादा ऑनलाइन सर्च किए जाने के मामले में कनिका कपूर(Kanika Kapoor) नंबर 1 इंडियन सेलेब्रटी बन चुकी है। याहू ने ऑनलाइन सर्च ट्रेंड जारी करके इस बात की जानकारी दी है
देशभर में तक़रीबन 1 महीने से लॉक डाउन के चलते लोग घरों में कैद है। ऐसे में बच्चों से लेकर जवान,बूढ़े हर कोई ज़्यादातर सोशल मीडिया में सक्रिय नज़र आ रहे है। यहाँ तक कि बच्चों के साथ मिलकर घर के बड़े बुजर्ग भी टिक टॉक में वीडियो बनाते हुए नज़र आ रहे है। यानी कि लोग लॉक डाउन के चलते कुछ ना कुछ करके समय का गुज़ारा कर रहे है। ऐसे में ऑनलाइन बॉलीवुड स्टार्स को सर्च करना तो मुमकिन है। अक्सर ऑनलाइन सबसे ज़्यादा सर्च किये जाने वालों में बॉलीवुड के सलमान खान,दीपिका पादुकोण,प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ का नाम सुर्ख़ियों में बना रहता है।
आपको बता दे सूत्रों के अनुसार प्री-लॉकडाउन भारत में ऑनलाइन सोशल मीडिया की प्रियंका चोपड़ा मोस्ट सर्चेड फीमेल सेलेब्रिटी थीं। लेकिन जब से बॉलीवुड की बेबी डोल कनिका कपूर कोरोना संक्रमित पायी गयी थी।तो लोगों ने सबसे ज़्यादा कनिका को ऑनलाइन सर्च करके नंबर-1 इंडियन सेलेब्रटी बना दिया है।
यह भी पढ़े :जानबूझकर कोरोना फैलाने को लेकर कनिका कपूर ने दिया मुँह तोड़ जवाब<
कोरोना संक्रमित होने के बाद कनिका कपूर लगातार सुखियों में बनी हुई थी।हर न्यूज़ चैनल से लेकर सोशल मीडिया में कनिका कपूर के ही सबसे ज़्यादा चर्चे थे। यहाँ तक कि कनिका की हर हरकत पर लोगों की निगरानी थी। कनिका कपूर को कोरोना फ़ैलाने को लेकर भी जमकर ट्रोल किया गया था। एक बार नहीं बल्कि 4 बार उनकी कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी थी। जिसके चलते कनिका को ऑनलाइन सबसे ज़्यादा सर्च किया जाने लगा। लेकिन आपको बता दे कि कोरोना को मात देकर कनिका अपने घर लौट चुकी है। हाल ही में कनिका कपूर ने इंस्टा हैंडल में एक पोस्ट शेयर करके जानबूझकर कोरोना फैलाने को लेकर लोगों को मुँह तोड़ जवाब दिया है।
यह भी पढ़े : गीत के ज़रिये अजय देवगन की लोगों से अपील “ठहर जा”
कनिका इंस्टा में काफी एक्टिव रहती है। कनिका कपूर ने बेबी डोल और चीटियां कलाईया जैसे लोकप्रिय गीत गाए है। कनिका ज़्यादातर लोगों में बेबी डोल ने नाम से लोकप्रिय है।